स्पोर्ट्स क्लब के सफल प्रतिभागी 28 को होंगे पुरस्कृत
बेनीपुर : आगामी 28 जुलाई को हर्ष रानी स्पोर्ट्स क्लब बेनीपुर के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय सझुआर में सफल प्रतिभागियों को क्लब द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए क्लब के संस्थापक संजीव कुमार ने बताया कि इस आयोजन में जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित एवं नेहरू स्टेडियम पोलो मैदान के […]
बेनीपुर : आगामी 28 जुलाई को हर्ष रानी स्पोर्ट्स क्लब बेनीपुर के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय सझुआर में सफल प्रतिभागियों को क्लब द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए क्लब के संस्थापक संजीव कुमार ने बताया कि इस आयोजन में जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित एवं नेहरू स्टेडियम पोलो मैदान के खेल सवि जितेंद्र सिंह भी भाग लेकर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे. इस सम्मान समारोह के आयोजक +2 उच्च विद्यालय सझुआर के प्रधानाध्यापकएवं हर्षरानी स्पोर्ट्स क्लब है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय में स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. अगला आयोजन +2 उच्च विद्यालय बहेड़ा एवं +2 उच्च विद्यालय नवादा में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










