पूर्व सीएम मांझी की आमसभा 22 को
तैयारी में जूटा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा दरभंगा: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आगाममी 22 जुलाई को दरभंगा आयेंगे. वे अलीनगर व बिरौल में आमसभा को संबोधित करेंगे. इसे सफल बनाने के लिए रविवार को हम (एस) की बैठक जिलाध्यक्ष केदारनाथ झा अनाथ की अध्यक्षता में हुई. इसमें अलीनगर व गौड़ाबौराम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व […]
तैयारी में जूटा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा दरभंगा: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आगाममी 22 जुलाई को दरभंगा आयेंगे. वे अलीनगर व बिरौल में आमसभा को संबोधित करेंगे. इसे सफल बनाने के लिए रविवार को हम (एस) की बैठक जिलाध्यक्ष केदारनाथ झा अनाथ की अध्यक्षता में हुई. इसमें अलीनगर व गौड़ाबौराम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व आमसभा की तैयारी की समीक्षा की गयी. मौके पर श्री अनाथ ने बताया कि अलीनगर के मछैता व बिरौल के आंेकार उच्च विद्यालय में श्री मांझी जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही विधिवत चुनाव तैयारी का शंखनाद करेंगे. मौके पर आरके दत्ता ने कहा कि जबसे हम राजग के साथ प्रदेश में खड़ा हुआ है सियासी दलों की बेचैनी बढ़ गयी है. बैठक में भिखारी राम, पुनपुन कुमार प्रसाद, फुलबाबू, चंदेश्वर राम, हीरा राम, रामू सिंह, हरिशंकर गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, कंचन देवी सहित कई अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










