पर्यावरण जागरूकता पर कार्यशाला शुरू
दरभंगा : वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से संस्थान द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रामपट्टी, हनुमाननगर में किया गया. इसकी अध्यक्षता विजय कुमार चौधरी ने किया. मरूस्थलीय भूमि निजीकरण एवं सूखा से समाधान विषयक कार्यशाला में किसानों, छात्रों एवं बुद्धिजीवियों को संसाधन सेवी चंद्रवीर नारायण ने […]
दरभंगा : वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से संस्थान द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रामपट्टी, हनुमाननगर में किया गया. इसकी अध्यक्षता विजय कुमार चौधरी ने किया. मरूस्थलीय भूमि निजीकरण एवं सूखा से समाधान विषयक कार्यशाला में किसानों, छात्रों एवं बुद्धिजीवियों को संसाधन सेवी चंद्रवीर नारायण ने बताया कि देशी गौ पालन कर, वृक्षारोपण एवं वर्षा जल संचयन कर मरूस्थलीय भूमि निजीकरण के साथ ही सूखा से निराकरण संभव होगा. कार्यक्रम के दूसरे दिन आज किसानों को विभिन्न जैविक उत्पादों यथा धन जीवामृत, पंचगव्य, वर्मी कंपोस्ट, जैविक कीटनाशक के निर्माण की प्रक्रिया बतायी गयी एवं उसका प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में दुर्गाकांत झा, विष्णु कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन भूपेंद्र चौधरी सचिव ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










