22 तक होगी हल्की से मध्यम वर्षा
दरभंगा : अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार में मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी. इस कारण उत्तर बिहार में मध्यम से घने बादल देखे जा सकते हैं. मॉनसून की सक्रियता की वजह से सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. यह कहना है मौसम विभाग का. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण […]
दरभंगा : अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार में मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी. इस कारण उत्तर बिहार में मध्यम से घने बादल देखे जा सकते हैं. मॉनसून की सक्रियता की वजह से सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. यह कहना है मौसम विभाग का. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र एवं मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 18 से 22 जुलाई तक उत्तर तथा मध्य बिहार में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है. इस कारण उत्तर बिहार में मध्यम से घने बादल छाये रहेंगे. पूर्वानुमान अवधि में औसतन 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान भी जताया गया है. इस अवधि में न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










