झूठे अफवाह पर मची अफरा-तफरी
कुशेश्वरस्थान : खगडि़या धर्मशाला में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान झूठी अफवाह पर अफरा-तफरी मच गयी. लोग कुरसी छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे. यह वाकया जिस समय हुआ उस समय प्रभारी मंत्री बैद्यनाथ सहनी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. अफरा-तफरी को देख पार्टी के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने स्थिति को जल्द ही संभालने […]
कुशेश्वरस्थान : खगडि़या धर्मशाला में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान झूठी अफवाह पर अफरा-तफरी मच गयी. लोग कुरसी छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे. यह वाकया जिस समय हुआ उस समय प्रभारी मंत्री बैद्यनाथ सहनी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. अफरा-तफरी को देख पार्टी के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने स्थिति को जल्द ही संभालने में कामयाब हुए. कार्यकर्ताओं ने भूकंप की अफवाह फैलाकर रोने-चिल्लाने वाले विक्षिप्त युवक को पकड़कर सम्मेलन स्थल से बाहर किया. जल्द ही स्थिति सामान्य हुई. लोग अपनी-अपनी कुरसी पर आकर बैठ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










