लापता बालक परिजनों के हवाले

Updated:
विज्ञापन

केवटी : थाना क्षेत्र के बरही गांव से एक सप्ताह पूर्व घर से लापता लक्ष्मण दास के 10 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को चाइल्ड लाइन ने परिजनों के सहयोग से झंझारपुर से बरामद कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद लड़का को सौंपा. विदित हो कि गत 6 जुलाई को अपने घर बरही से लापता राहुल कुमार […]

विज्ञापन

केवटी : थाना क्षेत्र के बरही गांव से एक सप्ताह पूर्व घर से लापता लक्ष्मण दास के 10 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को चाइल्ड लाइन ने परिजनों के सहयोग से झंझारपुर से बरामद कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद लड़का को सौंपा. विदित हो कि गत 6 जुलाई को अपने घर बरही से लापता राहुल कुमार की गुमशुदगी की सूचना स्थानीय चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता लाल शिव कुमार को दिया गया. चाइल्ड लाइन के सहयोग से लापता होने के बाबत स्थानीय थाना में कांड संख्या 78/15 दर्ज कराया गया था. परिजनों ने लापता बच्चा राहुल कुमार को सौंपे जाने के बाद संस्था का सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन