केंद्र में जुमलों की सरकार : मदन

Updated:
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का धरनाफ ोटो- 15परिचय- समाहरणालय पर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता.दरभंगा : प्रदेश नेतृत्व की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांगेे्रस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में समाहरणालय पर धरना दिया. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए विधान परिषद में पार्टी के नेता डा. मदन मोहन झा ने […]

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का धरनाफ ोटो- 15परिचय- समाहरणालय पर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता.दरभंगा : प्रदेश नेतृत्व की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांगेे्रस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में समाहरणालय पर धरना दिया. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए विधान परिषद में पार्टी के नेता डा. मदन मोहन झा ने केेंद्र की मोदी सरकार को जुमलों की सरकार बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की कई योजनाओं में व्यापक कटौती कर इस राज्य के साथ नाइंसाफी कर रही है. केंद्र सरकार की इस भेदभावपूर्ण रवैया के कारण राज्य की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी. प्रदेश सचिव मीना देवी ने कहा कि चुनाव पूर्व नरेंद्र मोदी ने बिहार वासियों के साथ जो वादे किये थे, उसे 13 माह बाद भी पूरा नहीं कर सके. जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार को गरीब विरोधी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की गोद में बैठ नित नये घोषणा कर रही है. इस मौके पर डा. मुरारी मोहन झा, प्रो. मिथिलेश कुमार पासवान, मनोज झा, विभूति कुमार झा, रतिकांत झा, डा. पवन कु मार चौधरी, अजय कुमार जालान, परमानंद चौधरी, पंकज चौधरी, वीरेंद्र यादव, दिनेश गंगनानी, रामपुकान चौधरी, अब्दुल हादी सिद्दिकी, मो. असलम, भूषण आजाद, विवेेकानंद चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन