लाइन ट्रिपिंग से परेशान रहते हैं विद्युत उपभोक्ता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : कहने को शहर को फुल लोड यानि 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लाइन ट्रिपिंग के कारण आधा घंटे भी स्थायी रूप से लोग बिजली का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. विगत दो दिनों से बेला पावर सब स्टेशन में लाइन ट्रिपिंग का सिलसिला इतना बढ़ गया है […]
विज्ञापन
दरभंगा : कहने को शहर को फुल लोड यानि 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लाइन ट्रिपिंग के कारण आधा घंटे भी स्थायी रूप से लोग बिजली का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. विगत दो दिनों से बेला पावर सब स्टेशन में लाइन ट्रिपिंग का सिलसिला इतना बढ़ गया है कि एक घंटा में कम से कम आठ-दस बार ट्रिपिंग तो होना ही है. जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को उन्नयन संबंधी कार्य के लिए करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद की गयी थी. शाम 5.10 के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गयी.
इसके बाद लगातार लाइन ट्रिपिंग का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह लगभग रात भर जारी रहा. बेला पावर सब स्टेशन के कर्मी की मानें तो रात में पांच बार गंगवाड़ा ग्रिड से लाइन ट्रिप किया. इसके बाद करीब एक दर्जन बार गंगवाड़ा पावर सब स्टेशन से लाइन ट्रिप किया.
इसे ठीक करने के लिए मंगलवार की सुबह 9.05 से 9.25 तक 20 मिनट का शटडाउन लेकर मरम्मत की गयी. इसके बावजूद घंटा-डेढ़ घंटा पर लाइन ट्रिपिंग का सिलसिला जारी है. इस बाबत पूछे जाने पर नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार दास ने बताया कि गंगवाड़ा पावर सब स्टेशन से ग्रामीण क्षेत्र के कई पावर स्टेशनों को भी बिजली आपूर्ति की जाती है. वहीं से बेला पावर सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी लाइन ट्रिप करने पर उसका असर गंगवाड़ा से लेकर बेला तक होता है. इसीलिए वहां ऐसी स्थिति है. उन्होंने कहा कि इससे निजात के लिए यहां कोई व्यवस्था शीघ्र ही की जायेगी.
आंदोलन करेगा हम
दरभंगा. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ झा अनाथ ने घोषणा की है कि बहेड़ी के सुसारी के ग्रामीणों के विपत्र में यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो जन आंदोलन शुरू किया जायेगा. मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुसारी में जिस अवधि में ट्रांसफार्मर जला था, उसका भी विपत्र उपभोक्ताओं को भेज दिया गया है. विद्युत अभियंता को इसमें सुधार करने का अनुरोध किया गया है.
24 घंटे में उचित निर्णय नहीं लेने सड़क जाम किया जायेगा. बैठक में फुल झा, पुपुन कुमार प्रसाद, भिखारी राम, चंद्रमोहन चौधरी, चंदेश्वर राम मौजूद थे.
संतोष श्रीवास्तव, बैजू बावरा, बदरे आलम, उपेंद्र सदा, मो चांद, लक्ष्मी देवी, कामोद चौधरी, अमलेश झा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










