पोषाहार वितरण में अनियमतिता
कमतौल : करवा-तरियानी पंचायत के रजौन गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 245 पर बीते 7 जुलाई से पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करने को लेकर पोषक क्षेत्र के 40 व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षिरत आवेदन सीडीपीओ दो दिया गया है. आरोप लगाया है की 8 मई […]
कमतौल : करवा-तरियानी पंचायत के रजौन गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 245 पर बीते 7 जुलाई से पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करने को लेकर पोषक क्षेत्र के 40 व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षिरत आवेदन सीडीपीओ दो दिया गया है. आरोप लगाया है की 8 मई को सेविका के दरवाजे से केंद्र स्थानांतरित होने के बाद से अब तक पोषाहार का वितरण केंद्र पर नहीं कर, दरवाजे पर ही किया जा रहा है. जिससे अधिकांश संख्या में बच्चे पोषाहार से वंचित रह जाते है. जानकारों की मानें तो सेविका दरवाजे पर तथा सहायिका सामुदायिक भवन में केंद्र का संचालन चाहती है. इसी फेर में बच्चों को पोषाहार से वंचित रहना पड़ता है. वही पढ़ाई-लिखाई बाधित होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










