कैंपस....राकेश बना पटना विवि का टॉपर
बीएड परीक्षा में बनाया सर्वाधिक अंक का रिकार्ड फोटो संख्या- 16परिचय- राकेश रंजन की तसवीर दरभंगा: गौड़ाबौराम प्रखंड के मंगुरा निवासी सूर्य नारायण यादव एवं उर्मिला देवी के द्वितीय पुत्र राकेश रंजन ने पटना विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. राकेश ने पटना विवि के बीएड परीक्षा 2015 में यह सफलता अर्जित कर अपने […]
बीएड परीक्षा में बनाया सर्वाधिक अंक का रिकार्ड फोटो संख्या- 16परिचय- राकेश रंजन की तसवीर दरभंगा: गौड़ाबौराम प्रखंड के मंगुरा निवासी सूर्य नारायण यादव एवं उर्मिला देवी के द्वितीय पुत्र राकेश रंजन ने पटना विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. राकेश ने पटना विवि के बीएड परीक्षा 2015 में यह सफलता अर्जित कर अपने पविार का ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जिला का नाम रोशन किया है. राकेश ने पटना ट्रेनिंग कॉलेज से बीएड की पढ़ाई पूरी की है. परीक्षा में कुल 1000 अंकों में राकेश ने 889 (88.9 प्रतिशत) प्राप्त कर विवि की बीएड परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने का रिकार्ड भी कायम कर दिया हे. इससे पूर्व सर्वाधिक अंक का रिकार्ड पटना महिला ट्रेनिंग कॉलेज की छात्रा (87 प्रतिशत) के नाम था. इस उपलब्धि पर पटना विवि प्रशासन एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ खगेंद्र कुमार ने राकेश को सम्मानित करने की घोषणा भी की है. वहीं राकेश की इस सफलता पर परिवार सहित पूरे कसरौड़ बसौली पंचायत में खुशी की लहर है. मुखिया विश्वमोहन झा सहित समाज के पबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त किया है. राकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा रामचरित्र यादव, माता-पिता, गुरुजनों, बड़े भाई राजीव कुमार सहित अपने मित्रों को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










