बीडीओ ने दिया पंचायत सचिवों को कई निर्देश
बहादुरपुर, दरभंगा : प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ अविनाश कुमार ने शनिवार को सभी पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में 11 बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई साथ ही विभिन्न योजनाओं का प्रतिवेदन मांगा गया. जिसमंे सभी योजनाओं का अंकेक्षण, चौदहवीं वित्त आयोग का अविलंब खाता खोलवाने, राशन कू पन शीघ्र वितरण, मुखिया व […]
बहादुरपुर, दरभंगा : प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ अविनाश कुमार ने शनिवार को सभी पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में 11 बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई साथ ही विभिन्न योजनाओं का प्रतिवेदन मांगा गया. जिसमंे सभी योजनाओं का अंकेक्षण, चौदहवीं वित्त आयोग का अविलंब खाता खोलवाने, राशन कू पन शीघ्र वितरण, मुखिया व वार्ड सदस्यों का भुगतान शीघ्र करने तथा पंचायतों में मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन सहित विगत चार वर्षों में जो भी राशि प्रख्ंाड से आवंटित हुई उस राशि के व्यय की उपयोगिता प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश बीडीओ ने दिया. वहीं दिलीप झा, इजहार हासमी, डोमू पासवान आदि पंचायत सचिवों ने कहा कि 2012 से अद्यतन सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का वितरण किया गया. लेकिन अभी तक उस राशि का समायोजन नहीं हो सका है. इसके अलावा लगभग 8 करोड़ रुपये सभी पंचायत सचिवों पर बकाया दिखाया जा रहा है. बीडीओ श्री कु मार सभी पंचायत सचिवों को संयुक्त रुप से आवेदन देने की बात कही. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. बैठक में राजाराम यादव, गजेंद्र ईश्वर आदि पंचायत सचिव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










