कुशेश्वरस्थान का करेंगे सर्वांगीण विकास

Updated:
विज्ञापन

नव निर्वाचित एमएलसी ने की बाबा कुशेश्वर की पूजाफोटो फारवाडेडकुशेश्वरस्थान पूर्वी : बाबा नगरी कुशेश्वरस्थान का सर्वागींण विकास मेरी प्राथमिकता में होगी. यह बात शनिवार को जीत दर्ज करने के बाद पहली बार आये नव निर्वाचित विधान पार्षद सुनील सिंह ने स्थनीय मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कही. श्री सिंह ने कहा कि चूंकि […]

विज्ञापन

नव निर्वाचित एमएलसी ने की बाबा कुशेश्वर की पूजाफोटो फारवाडेडकुशेश्वरस्थान पूर्वी : बाबा नगरी कुशेश्वरस्थान का सर्वागींण विकास मेरी प्राथमिकता में होगी. यह बात शनिवार को जीत दर्ज करने के बाद पहली बार आये नव निर्वाचित विधान पार्षद सुनील सिंह ने स्थनीय मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कही. श्री सिंह ने कहा कि चूंकि यह मेरा गृह अनुमण्डल भी है और कुशेश्वरस्थान से खास लगाव भी रहा है, इसलिए यहां के जनप्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव में किये गये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. श्री सिंह सपरिवार पूजा-अर्चना कर सभी मंदिरों में जलाभिषेक किया. इस अवसर पर उनके साथ कार्यकर्ताओं की फौज कुशेश्वरस्थान मुख्य द्वार से ही उत्साहित होकर बीजेपी और नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद का नारा लगा रहे थे. इस कार्यक्रम में मुखिया राजीव कुमार सिंह, उप प्रमुख गणेश पासवान, लालन नायक, भगीरथ पासवान, लड्डू लाल अग्रवाल, अशोक आनन्द, नवलकुमार चौधरी,असर्फी साह, जयरूण पासवान, कैलाश अग्रवाल, महिन्द्र पौद्दार, गंगा यादव, संतोष, राखी देवी, उमा शंकर साहु शशि निषाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन