कमला नदी से मिला 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा फोटो फारवाडेडकमतौल, दरभंगा : सिरहुल्ली मवि से सटे उत्तर महादेव मंदिर बड़की घाट के पूरब कोठिया गांव के समीप शनिवार को कमला नदी किनारे से एक अज्ञात अधेड़ शव पुलिस ने बरामद किया़ इसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया़ समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं […]

विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा फोटो फारवाडेडकमतौल, दरभंगा : सिरहुल्ली मवि से सटे उत्तर महादेव मंदिर बड़की घाट के पूरब कोठिया गांव के समीप शनिवार को कमला नदी किनारे से एक अज्ञात अधेड़ शव पुलिस ने बरामद किया़ इसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया़ समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी़ थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से नदी में शव उपलाने की सूचना के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया़ काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे, परन्तु शव की पहचान नहीं हो सकी़ शव पानी में फूल गया था़, जिससे दुर्गन्ध उठ रहा था. जीभ बाहर निकला हुआ था़ शव पर किसी प्रकार के चोट या खरोंच आदि के निशान नहीं पाए गए हैं़ मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है़ मृतक डूबकर मरा या मार कर नदी में डाला गया, निश्चित तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता़ शव की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विशेष जानकारी हो सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन