माले व किसान महासभा का समाहरणालय पर प्रदर्शन

फोटो संख्या- 08परिचय- धरना पर बैठे माले व किसान महासभा के कार्यकर्ता .दरभंगा. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, उत्पादन के आधार पर गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित करने, प्राकृतिक प्रकोप से हुई फसलों की क्षति का मुआवजा देने, खरीदे गये धान का बकाया भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भाकपा माले व […]
फोटो संख्या- 08परिचय- धरना पर बैठे माले व किसान महासभा के कार्यकर्ता .दरभंगा. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, उत्पादन के आधार पर गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित करने, प्राकृतिक प्रकोप से हुई फसलों की क्षति का मुआवजा देने, खरीदे गये धान का बकाया भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय पर धरना दिया गया. इसका नेतृत्व माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव व किसान महासभा के जिलाध्यक्ष शिवन यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे. चंद्रवीर यादव की अध्यक्षता में हुई सभा में माले जिला सचिव ने कहा कि किसानों के साथ पटना व दिल्ली की सरकार नाइंसाफी कर रही है. विरोध के बावजूद केंद्र सरकार किसानहित को नजरअंदाज कर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश ला रही है. वहीं प्रदेश की नीतीश सरकार इसके विरोध का ढोंग कर रही है. मौके पर वक्ताओं ने पार्टी के नेता वालेश्वर पासवान के हत्याकांड के आरोपित माकपा नेता श्याम भारती के मोबाइल प्रिंट आउट को सार्वजनिक करने की मांग की. शिवन यादव ने बेमौसम बरसात से बर्बाद किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की मांग उठायी. सभा में अभिषेक कुमार, सूर्यनारायण शर्मा, गणेश महतो, कोमलकांत यादव, आशीष कुमार, नंद किशोर महतो, सुनील कुमार आदि ने भी विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










