Darbhanga News: जाले में बड़ी कार्रवाई: जनगणना ड्यूटी छोड़ शिक्षक का स्कूल में कराया योगदान, प्रधान शिक्षक से शो-कॉज.

एआई इमेज
Darbhanga news: दरभंगा के जाले में जनगणना कार्य में लगे शिक्षक का स्कूल में योगदान कराना प्रधान शिक्षक को महंगा पड़ गया है. बीडीओ ने इसे डीएम के आदेश की अवहेलना मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है और कार्रवाई की चेतावनी दी है...
Darbhanga news: दरभंगा के जाले प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी (ग्रामीण) ने प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौली मकतब कन्या के प्रधान शिक्षक के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है. जनगणना 2027 के कार्यों में प्रतिनियुक्त शिक्षक का विद्यालय में योगदान कराने के मामले को लेकर प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना और सरकारी कार्यों में व्यवधान माना जा रहा है.
जनगणना कार्य छोड़ स्कूल में कराया योगदान
जानकारी के अनुसार, विद्यालय के शिक्षक मजहरूल हक को भारत की जनगणना-2027 के तहत प्रगणक के रूप में नियुक्त किया गया है. जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी कौशल कुमार के स्पष्ट निर्देश थे कि सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक ई-शिक्षा कोष ऐप पर ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ रहकर केवल जनगणना कार्य का संपादन करेंगे. इसके बावजूद प्रधान शिक्षक ने 2 मई 2026 को शिक्षक मजहरूल हक का विद्यालय में योगदान करा दिया, जो नियमों के विरुद्ध है.
अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
बीडीओ ने जारी पत्र में प्रधान शिक्षक को स्वयं उपस्थित होकर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया है. पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि प्रधान शिक्षक का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी. इस कार्रवाई से प्रखंड के अन्य शिक्षकों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
दरभंगा से राजकुमार रंजन की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










