Darbhanga News: दरभंगा में नंबर प्लेट बदल अपराध करनेवाला शातिर उबैदुल रहमान धराया

Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

AI जनरेटेड फोटो

Darbhanga News: दरभंगा में पुराने नंबर प्लेट को मॉडिफाई कर अपराध करने वाले मो गुलाब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने सोनकी में स्कॉर्पियो से एक बच्चे को कुचला था, जिसके बाद पुलिस ने लहेरियासराय में कबाड़ी के पास से वाहन बरामद किया. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पुराने वाहन नंबरों को मॉडिफाई कर और उन्हें बदलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था. पकड़ा गया आरोपी हायाघाट थाना क्षेत्र निवासी मो मजरुम हसन का पुत्र मो गुलाब उर्फ मो उबैदुल रहमान है. पुलिस की यह कार्रवाई सोनकी थाना क्षेत्र में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना की जांच के बाद सामने आई है.

बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

करीब तीन दिन पूर्व सोनकी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की और दुर्घटना में शामिल वाहन की ट्रेसिंग की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की थी.

कबाड़ी की दुकान से वाहन बरामद

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर लहेरियासराय स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर छापेमारी की. पुलिस ने वहां से दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया. आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए वाहन को कबाड़ी में खपाने की कोशिश की थी. पुलिस के अनुसार, मो गुलाब उर्फ उबैदुल रहमान पुराने नंबरों का इस्तेमाल कर पुलिस की नजरों से बचने का प्रयास करता था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या इस वाहन का इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक घटना में भी किया गया है.

दरभंगा सदर से अशोक झा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन