जनता परिवार विलय पर पटाखे छोड़ किया खुशी का इजहार

Published at :15 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जनता परिवार विलय पर पटाखे छोड़ किया खुशी का इजहार

राजद-जदयू व सपा कार्यकर्ता थे मौजूद फोटो संख्या- 32परिचय- दरभंगा टावर पर पटाखे छोड़ खुशी मनाते जदयू, राजद व सपा कार्यकर्तादरभंगा . जनता परिवार के छह दलों के विलय होने पर बुधवार को दरभंगा टावर पर राजद, जदयू एवं सपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित […]

विज्ञापन

राजद-जदयू व सपा कार्यकर्ता थे मौजूद फोटो संख्या- 32परिचय- दरभंगा टावर पर पटाखे छोड़ खुशी मनाते जदयू, राजद व सपा कार्यकर्तादरभंगा . जनता परिवार के छह दलों के विलय होने पर बुधवार को दरभंगा टावर पर राजद, जदयू एवं सपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद नेता व पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेडि़या मिट्ठू ने कहा कि इस विलय से पूरे देश में समाजवादी धारा मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि इससे बिहार में भाजपा की स्थिति अब दिल्ली जैसी हो जायेगी. इस मौके पर विकास कुमार प्रफुल्ल, मदन राय, सुल्तान अहमद अंसारी, राशिद जमाल, शमशाद अली, श्याम किशोर राम, अंजुला देवी राजेदे राम ने विचार व्यक्त किये. दूसरी ओर जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती सहनी ने इस विलय का स्वागत किया है. स्वागत करनेवालों में पूर्व विधान पार्षद डॉ विनोद कुमार चौधरी, अमरेंद्र ठाकुर, अंजीत चौधरी, रूमी खान, इस्मत जहां, बलदेव राम, श्याम किशोर प्रधान, तरूण मंडल, डॉ राममोहन झा, डॉ अरूण कुमार झा ने स्वागत करते हुए इसे बिहार हित में महत्वपूर्ण बताया है. अलीनगर संवाददाता के अनुसार विधान पार्षद मिश्री लाल यादव ने इसकी सराहना करते हुए इसमें शामिल सभी नेताओ ंको बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन