Darbhanga News: जाले में आंधी-बारिश का कहर घंटों गुल रही बिजली, लटकते तारों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी.

घंटों गुल रही बिजली, लटकते तारों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी.
Darbhanga news: दरभंगा के जाले प्रखंड में आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. कवर्ड वायर के ढीले होने और पेड़ों की डालियां गिरने से बढ़ी समस्या पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है. मरम्मत कार्य जारी है....
DarbhangaNews: दरभंगा जाले प्रखंड क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण पूरे प्रखंड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को रात के अंधेरे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने इस अव्यवस्था के लिए विद्युत विभाग के रख-रखाव पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
लटकते तारों से बढ़ा खतरा और परेशानी
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगाए गए कवर्ड वायर को ठीक से टाइट नहीं किया गया है. कई जगहों पर तार जमीन के काफी करीब लटक रहे हैं. तेज हवा चलते ही ये तार आपस में टकराने लगते हैं या पेड़ों की टहनियों में फंस जाते हैं. किसानों ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे इन लटके तारों के कारण ट्रैक्टर-ट्रेलर से भूसा ढोने में काफी खतरा बना रहता है. जरा सी असावधानी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है.
पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित: जेई
मामले को लेकर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) कुमार गौरव ने बताया कि आंधी-बारिश के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ों की डालियां तारों पर गिर जाने से बिजली बाधित हुई थी. उन्होंने जानकारी दी कि बारिश रुकने के बाद देर रात मुख्य मार्गों की बिजली बहाल कर दी गई थी. दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में जहां पोल या तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां मरम्मत का कार्य जारी है और जल्द ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी.
दरभंगा से केशवेंद्र प्रताप ठाकुर की रिर्पोट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










