भाजपा कार्यकर्ताओं ने फंूका सुमो का पुतला

Published at :15 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फंूका सुमो का पुतला

दरभंगा . पटना गांधी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता समागम के दौरान पूर्वमंत्री व पार्टी के सांसद अश्विनी कुमार चौबे को मंच पर जाने की अनुमति नहीं देने से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लहेरियासराय चट्टी चौक पर विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया. ब्राहृमण महासभा के […]

विज्ञापन

दरभंगा . पटना गांधी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता समागम के दौरान पूर्वमंत्री व पार्टी के सांसद अश्विनी कुमार चौबे को मंच पर जाने की अनुमति नहीं देने से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लहेरियासराय चट्टी चौक पर विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया. ब्राहृमण महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी फूल कुमार झा ने कहा कि भाजपा ब्राहृमणों को गुलाम या दास समझकर उपेक्षा करना बंद करें. यदि ऐसे नेता अपनी सोच में बदलाव नहीं लाते है ंतो आगामी विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम भुगतने होंगे. इस मौके पर प्रकाश चौधरी, सुदर्शन मैथिल, हरिओम झा, आनंद ठाकुर, सोनू झा, गौतम मिर, कन्हैया झा, प्रसून मिश्र, आदर्श चौधरी, अजय चौधरी, राजीवरंजन चौधरी ने भी विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन