खादी भंडार से चरखों की चोरी

बेनीपुर . बहेड़ा थाना के बहेड़ा बाजार स्थित खादी भंडार व्यवस्थापक रेवती रमण झा ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर बहेड़ा निवासी छेदी मुखिया के पुत्र भुजंगी मुखिया पर भंडार के खिड़की तोड़कर चरखा चुराने का मामला दर्ज कराया है. दर्ज आवेदन में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल पर इनके द्वारा चरखा चुराने […]
बेनीपुर . बहेड़ा थाना के बहेड़ा बाजार स्थित खादी भंडार व्यवस्थापक रेवती रमण झा ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर बहेड़ा निवासी छेदी मुखिया के पुत्र भुजंगी मुखिया पर भंडार के खिड़की तोड़कर चरखा चुराने का मामला दर्ज कराया है. दर्ज आवेदन में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल पर इनके द्वारा चरखा चुराने की सूचना दी गयी. ग्रामीणों के अनुसार लोगों ने उसे चरखा चुराते रंगे हाथ दबोच लिया पर उन्होंने लोगों को झटक कर भागने में सफल रहा. व्यवस्थापक श्री झा ने कहा कि पूर्व से भंडार में 40 चरखा था, जिसमें अब मात्र चार रह गया. बांकी सब इसी तरह चोरी हो गया. कई दशक से इसे देखने तक कोई नहीं आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










