गलत नंबर पर रिचार्ज हो गया? Jio दे रहा है कुछ ही घंटों में पैसे वापस पाने का मौका, जानें तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 May 2026 10:29 AM

विज्ञापन

गलत नंबर पर रिचार्ज कर परेशान होता एक आदमी (Photo: AI Generated)

Jio Wrong Number Recharge Refund: गलती से गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. MyJio ऐप के जरिए कुछ ही घंटों में रिफंड मिल सकता है. इसके लिए आपको जल्दी रिक्वेस्ट डालना होगा. सही समय पर कदम उठाकर और ऐप के अंदर दिए गए ऑप्शन फॉलो करके पैसे आसानी से वापस पा सकते हैं.

विज्ञापन

गलत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज हो जाना एक बहुत ही नॉर्मल और परेशान करने वाली गलती है. पहले अगर ऐसा हो जाता था तो पैसे डूब जाते थे और कस्टमर्स के पास सिर्फ पछतावा रह जाता था. लेकिन अब रिलायंस जियो यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है. PIB की जानकारी के मुताबिक, जियो ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिसकी मदद से यूजर्स गलती से हुए रिचार्ज को वापस रिवर्स कर सकेंगे.

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको उस व्यक्ति के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिसके नंबर पर गलती से रिचार्ज चला गया है. पूरा प्रोसेस सिर्फ आपके और Jio के बीच ही रहेगा. आइए अब आपको पूरा तरीका बताते हैं.

पहले जान ले ये बातें 

सबसे पहले आपको ये समझना जरूरी है कि ये रिवर्स पेमेंट सिर्फ तभी काम करेगा जब आपने रिचार्ज अपने डिवाइस पर मौजूद MyJio ऐप से किया हो. अगर आपने रिचार्ज किसी थर्ड-पार्टी ऐप जैसे Paytm, GPay या PhonePe से किया है, तो फिर उस पेमेंट को वापस (reverse) करना संभव नहीं है.

अगर आपने गलती से कोई गलत रिचार्ज कर दिया है, तो आपको तुरंत एक्शन लेना होगा. आमतौर पर आपको 3 घंटे के अंदर-अंदर रिवर्सल की रिक्वेस्ट डालनी होती है, वरना फिर पैसा वापस मिलना मुश्किल हो जाता है.

रिवर्स पेमेंट करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

  • सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप खोलें और लॉगिन करें.
  • फिर जाकर अपना transaction history (लेन-देन का रिकॉर्ड) खोलें.
  • वहां से उस गलत रिचार्ज को ढूंढे जो आपने हाल ही में किया है.
  • अब उस रिचार्ज पर जाकर ‘Cancel Plan’ का ऑप्शन दबाएं (ये ऑप्शन सिर्फ थोड़े समय के लिए ही मिलता है).
  • इसके बाद रिचार्ज कैंसिल करने की वजह चुनें, रिफंड कैसे लेना है वो सेलेक्ट करें और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.
  • बस इतना करने के बाद Jio आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस करेगा और आपका पैसा उसी अकाउंट या पेमेंट मेथड में वापस कर देगा जिससे आपने पेमेंट किया था.

यह भी पढ़ें: फीचर फोन यूजर्स के लिये Jio लाया नये प्लान्स, जानें कीमत और बेनिफिट्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola