Darbhanga News : उचक्के ने एटीएम कार्ड बदल उड़ा लिया 26 हजार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत भरवाड़ा स्थित एटीएम से पैसा निकालने गये अब्दुल लतीफ का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने उनके अकाउंट से 26 हजार चार सौ रुपये उड़ा लिये.

विज्ञापन

Darbhanga News : सिंहवाड़ा. नगर पंचायत भरवाड़ा स्थित एटीएम से पैसा निकालने गये अब्दुल लतीफ का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने उनके अकाउंट से 26 हजार चार सौ रुपये उड़ा लिये. इसे लेकर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बेलपकौना निवासी अब्दुल ने सिंहवाड़ा थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. बताया है कि वह भरवाड़ा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गया था. रुपए निकलते समय पीछे खड़ा युवक अंदर आ गया और मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया. कुछ देर के बाद मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो पता चला कि हम ठगी के शिकार हो गये. बदला हुआ एटीएम कार्ड राजेश यादव के नाम का है. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन