ePaper

Darbhanga: सीएसपी से 16 लाख 68 हजार रुपए की लूट

Updated at : 31 Mar 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga: सीएसपी से 16 लाख 68 हजार रुपए की लूट

सोनू कुमार ने स्थानीय थाना में मारपीट एवं लूटपाट से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

विज्ञापन

जाले. मस्सा गांव में पिछले 10 वर्षों शांति देवी के मकान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी चलाने वाले मधुबनी जिला के साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव निवासी सोनू कुमार ने स्थानीय थाना में मारपीट एवं लूटपाट से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है. प्राथमिकी में कहा गया है कि 29 मार्च की दोपहर ढ़ाई बजे मस्सा गांव के ही गोपाल साह के पुत्र संगीत कुमार के साथ-साथ उसी गांव के अमित कुमार और राहुल कुमार तीनों नशे में धुत्त होकर सीएसपी पर पहुंचे और मारपीट करनी शुरू कर दी. सोनू का कहना है कि दो लड़का उसके कैश काउंटर से 16 लाख 68 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गया. वहां पर खड़े योगेंद्र ठाकुर ने संगीत कुमार को पकड़ लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और संगीत कुमार को एक बाइक के साथ हिरासत में ले ली. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अनुसंधान दिव्यांशु शेखर को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन