मिथिला विश्वविद्यालय के डिग्री विषयों में 15 छात्र एवं 13 छात्रा बने टॉपर
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :30 Aug 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन

लनामिवि ने डिग्री पार्ट थ्री सत्र 2019-22 की परीक्षा में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के 42 अंगीभूत एवं 37 संबद्ध यानी 79 कालेजों से उत्तीर्णता प्राप्त छात्र-छात्रा का रैंक घोषित कर दिया है. कुल 28 विषयों के टॉपर की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड किया गया है.
विज्ञापन
प्रवीण कुमार चौधरी, दरभंगा
लनामिवि ने डिग्री पार्ट थ्री सत्र 2019-22 की परीक्षा में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के 42 अंगीभूत एवं 37 संबद्ध यानी 79 कालेजों से उत्तीर्णता प्राप्त छात्र-छात्रा का रैंक घोषित कर दिया है. कुल 28 विषयों के टॉपर की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड किया गया है.
परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा के अनुसार संबंधित छात्र- छात्रा वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं. इच्छुक छात्र- छात्रा रैंकिंग प्रमाण पत्र के लिये विवि में आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने टापर छात्रों को शुभकामना दी है. जारी सूची के अनुसार दरभंगा जिले के कालेजों से 13, समस्तीपुर से छह, बेगूसराय से पांच एवं मधुबनी से चार टॉपर हैं. सभी विषयों के 28 टापर में छात्रों की संख्या 15 एवं छात्रा की 13 है. चारों जिले में 12 टापर संबद्ध कालेजों ने दिये हैं. विज्ञान संकाय के पांच में से भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान एवं गणित यानि चार विषयों का टापर दरभंगा से है. जंतुविज्ञान में मधुबनी ने टापर दिया है. विवि क्षेत्र के 14 कालेजों ने एक- एक टापर दिया है. जबकि पांच कालेजों से 14 टॉपर निकले हैं. सबसे ज्यादा जीडी कालेज बेगूसराय से चार, सीएम साईंस कालेज एवं महात्मा गांधी कालेज ने तीन -तीन, जीकेपीडी कालेज कर्पूरीग्राम व डीबीकेएन कालेज नरहन से दो-दो टापर हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




