दरभंगा में नशेड़ियों पर बड़ा एक्शन, 27 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने नशेड़ी को किया गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है, जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की गई. इस अभियान में नशे की हालत में घूम रहे 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष समकालीन अभियान लगातार जारी है. अभियान के तहत मंगलवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने नशे की हालत में घूम रहे 27 लोगों को गिरफ्तार किया. अचानक हुई कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में नशा करने वालों के बीच हड़कंप मच गया.

11 थाना क्षेत्रों में पुलिस की छापेमारी

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के अनुसार, लहेरियासराय, विश्वविद्यालय, वाजितपुर, मोरो, फेकला, नगर, सदर, एपीएम, बेंता, रैयाम और मब्बी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया. पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की. इस दौरान नशे की हालत में मिले लोगों की जांच की गई.

लहेरियासराय में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी

अभियान के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र से सबसे अधिक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से तीन, नगर से तीन, रैयाम से चार, बेंता से दो और मब्बी से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई.

इसके अलावा वाजितपुर, मोरो, फेकला, सदर और एपीएम थाना क्षेत्रों से एक-एक व्यक्ति को पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

नशे के कारोबार पर भी पुलिस की नजर

पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है. नशीले पदार्थों की बिक्री, आपूर्ति और सेवन से जुड़े लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां लगातार निगरानी की जा रही है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और नशीली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें.

यह भी पढे़ं: LNMU Hindi Exam: 75% सवाल सिलेबस से बाहर? चौथे सेमेस्टर के प्रश्नपत्र पर छात्रों ने उठाए गंभीर सवाल


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन