Darbhanga: कुशेश्वरस्थान में 14600 महिलाओं को मिला योजना का लाभ

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

योजना के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गयी.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान. प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुभारंभ कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया. योजना के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गयी. जीविका के प्रखंड समन्वयक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है. बताया कि प्रखंड की 14600 महिलाओं को इस योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये दिये गये हैं. मौके पर बीडीओ ललन कुमार चौधरी, जीविका कर्मी शंभु कुमार झा, रोहणी चौधरी सहित अनेक जीविका दीदी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन