निर्माणाधीन नाले पर चढ़ी कार और स्कूटी

दरभंगा : छपकी सल्हेस स्थान के निकट (बीआर 06टीसी 166) कार सड़क छोड़ निर्माणाधीन नाला पर चढ़कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. गति तेज रहने से सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को भी कार अपने साथ घसीटते हुए खुले नाला पर चढ़ गयी. इस तेज आवाज से स्थानीय लोग जमा हो गये. तबतक कार का चालक फरार […]
दरभंगा : छपकी सल्हेस स्थान के निकट (बीआर 06टीसी 166) कार सड़क छोड़ निर्माणाधीन नाला पर चढ़कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. गति तेज रहने से सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को भी कार अपने साथ घसीटते हुए खुले नाला पर चढ़ गयी. इस तेज आवाज से स्थानीय लोग जमा हो गये. तबतक कार का चालक फरार हो चुका था. लोगों का कहना था कि कार की गति तेज रहने से दुर्घटना हुयी, तो कुछ का कहना था कि अचानक सड़क क्रास कर रहे बच्चे को बचाने में घटना घटी. लोगों के अथक प्रयास से नाला पर चढ़ी कार व स्कूटी को हटाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




