गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2020 2:38 AM
दरभंगा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी बाबूराम की ओर से पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा है. साथ ही सादे लिबास में अनुभवी अधिकारी व पुलिस कर्मियों को लगाने का निर्देश दिया है. होटल, रेस्ट हाउस, बस […]
दरभंगा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी बाबूराम की ओर से पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा है. साथ ही सादे लिबास में अनुभवी अधिकारी व पुलिस कर्मियों को लगाने का निर्देश दिया है.
होटल, रेस्ट हाउस, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़ वाले इलाकों की विशेष निगरानी का निर्देश दिया है. सघन वाहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है. मालूम हो कि गणतंत्र दिवस को लेकर जिला में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










