दरभंगा में मासूम से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2019 1:20 AM
दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र में ऑटो चालक ने एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया. गंभीर हालत में पुलिस ने उसे डीएमसीएच के गायनी विभाग में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम सात बजे के बाद थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बच्चे दरवाजे पर आग […]
दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र में ऑटो चालक ने एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया. गंभीर हालत में पुलिस ने उसे डीएमसीएच के गायनी विभाग में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम सात बजे के बाद थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बच्चे दरवाजे पर आग सेक रहे थे.
घर के अन्य सदस्य आंगन में थे. इसी दौरान वहां से एक ऑटो चालक गाड़ी लेकर गुजर रहा था. उसने बच्ची के साथ एक छोटे बच्चे को अपनी गाड़ी में बिठा लिया. गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खडुआ तथा लक्ष्मीपुर के बीच सुनसान जगह पर ले गया. लड़के को उतार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसे ढूंढते हुए जब परिजन पहुंचे तो आवाज सुन दुष्कर्मी लहूलुहान अवस्था में बच्ची को छोड़ फरार हो गया. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गये. प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वनाथ बैठा पुलिस बल के साथ बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर चले गये तो दूसरी ओर आरोपित को दबोचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. बताया जाता है कि गाछी के पास से ही आरोपित को दबोच लिया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










