Darbhanga News: इंटर की कॉपी मूल्यांकन को लेकर 1915 के विरुद्ध लगभग 1335 शिक्षकों ने किया योगदान

Darbhanga News:इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से जिले के 05 केंद्र पर प्रारंभ हो गया.
Darbhanga News: दरभंगा. इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से जिले के 05 केंद्र पर प्रारंभ हो गया. पहले दिन शिक्षकों का याेगदान लिया गया. कॉपी जांच कार्य कल शुक्रवार से शुरू होगा. 1915 के विरुद्ध लगभग 1335 मूल्यांकन कर्ताओं ने योगदान दिया है. इनको लगभग 03 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 10 मार्च तक संपन्न कर लेना है. जानकारी के अनुसार सीएम साइंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, डॉ नागेंद्र झा महिला कॉलेज, महात्मा गांधी कॉलेज, एमएल एकेडमी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. मूल्यांकन कार्य के लिये जिले को सबसे अधिक हिंदी व अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका मिली है. फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ की उत्तर पुस्तिका की संख्या भी काफी बतायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




