कोल्ड चेन में वैक्सीन होगा सुरक्षित, एेप से गुणवत्ता पर रख रहे नजर
Updated at : 01 Oct 2019 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन का निर्माण किया गया है. कोल्ड चेन में वैक्सीन के लिए जरूरी तापमान बनाये रखने के लिए नियमित निगरानी की भी जरुरतहोती है. अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है. कोल्ड चेन में रखे जाने वाले वैक्सीन […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन का निर्माण किया गया है. कोल्ड चेन में वैक्सीन के लिए जरूरी तापमान बनाये रखने के लिए नियमित निगरानी की भी जरुरतहोती है.
अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है. कोल्ड चेन में रखे जाने वाले वैक्सीन की गुणवत्ता पर अब मोबाइल एप से नजर रखी जा रही है. वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ईविन) से पीएचसी के कोल्ड चेन प्वाइंट को जोड़ा गया है. इस इविन सिस्टम में एप्प के माध्यम से वैक्सीन के तापमान एवं गुणवत्ता आदि पर नजर रखी जा रही है.
ऑनलाइन मॉनीटरिंग हुआ संभव : ईविन मोबाइल एप्लिकेशन से सभी कोल्ड चेन में उपलब्ध वैक्सीन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है. साथ ही इससे टीके की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा रही है. टीके के सुरक्षित भंडारण के लिए नियत तापमान की जरुरत होती है. नियत तापमान में कमी या वृद्धि के कारण टीके के ख़राब होने की संभावना बढ़ जाती है.
इस एप की मदद से यह कार्य आसान हो गया है. अब कोल्ड चेन में नियत तापमान में कमी या वृद्धि होने पर अलार्म बजने लगता है. साथ ही इसकी सूचना एप के जरिये कोल्ड चेन प्रबंधक से लेकर जिलाप्रतिरक्षण अधिकारी एवं यूनिसेफ के जिला अधिकारी को भी प्राप्त हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




