अपराधियों ने दिनदहाड़े बिजली मिस्त्री को मारी गोली, गंभीर
Updated at : 26 Sep 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

एनएच-57 पर मब्बी पुल पर हुई वारदात गंभीर स्थिति में जख्मी को किया पटना रेफर काम करने की बात कहते हुए डेरा से कुछ दूर ले जाकर मारी गोली दरभंगा : एनएच 57 स्थित मब्बी पुल पर दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने बिजली मिस्त्री मो. कलाम (26) को गोली मार दी तथा फरार हो […]
विज्ञापन
एनएच-57 पर मब्बी पुल पर हुई वारदात
गंभीर स्थिति में जख्मी को किया पटना रेफर
काम करने की बात कहते हुए डेरा से कुछ दूर ले जाकर मारी गोली
दरभंगा : एनएच 57 स्थित मब्बी पुल पर दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने बिजली मिस्त्री मो. कलाम (26) को गोली मार दी तथा फरार हो गये. गोली युवक के सिर व छाती में लगी है. कार्य का झांसा देकर कलाम को दोपहर करीब ढाई बजे डेरा से बुलाकर पुल के निकट ले जाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.
कलाम के साथ उसका ममेरा भाई मो. शमशाद भी था. घटना के बाद शमशाद के हल्ला करने व परिजनों को फोन करने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे. गंभीर स्थिति में कलाम को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया है. जख्मी कलाम मधुबनी जिला के बाबुबरही थाना क्षेत्र के कोलहुआ निवासी मो. कासिम का पुत्र है. कलाम लगभग छह वर्ष से शिवधार के गेहुंमी में मो. जिलानी के मकान में किराया पर रहता है. वह बिजली मिस्त्री का कार्य करता है.
मकान मालिक मो. जिलानी बाहर रहता है. परिवार घर पर रहता है. कलाम के साथ उसका ममेरा व फुफेरा भाई भी रहकर उसके कार्य में सहयोग करता है. घटनास्थल से एक चप्पल, एक खोखा व टूटी अवस्था में एक इयरफोन बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




