न्यायालय परिसर के बाहर से दो बाइक चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के समाहरणालय रोड स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने से सोमवार को दो मोटरसाइकिल चोरी हो गयी. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली गांव निवासी गौरी शंकर झा के पुत्र राजेश कुमार झा बाइक पैशन प्रो (बीआर 07 एस 0374) से कोर्ट काम से आये थे. समाहरणालय रोड के किनारे गाड़ी लगाकर […]

विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के समाहरणालय रोड स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने से सोमवार को दो मोटरसाइकिल चोरी हो गयी. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली गांव निवासी गौरी शंकर झा के पुत्र राजेश कुमार झा बाइक पैशन प्रो (बीआर 07 एस 0374) से कोर्ट काम से आये थे. समाहरणालय रोड के किनारे गाड़ी लगाकर वे काम कराने कोर्ट परिसर चले गये.

विज्ञापन

काम के बाद जब बाहर आये तो बाइक गायब थी. वहीं ईद मोहम्मद नामक एक व्यक्ति भी अपनी अपाची बाइक (बीआर 07 एए 7808) बाहर लगाकर कोर्ट में गया था. काम निबटाकर जब बाहर आया तो बाइक गायब थी. इसे लेकर दोनों ने लहेरियासराय थाना में शिकायत की है. थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन