सावन मास की अंतिम सोमवारी व बकरीद आज

Updated at : 12 Aug 2019 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
सावन मास की अंतिम सोमवारी व बकरीद आज

दरभंगा : शिव उपासना के महापर्व के रूप में ख्यात सावन मास की आखिरी सोमवारी को लेकर जहां एक तरफ श्रद्धालुओं का उत्साह परवान चढ़ा है, वहीं बकरीद पर्व को लेकर मुसलमान अकीदतमंदों में भी गजब का उत्साह नजर आ रहा है. दोनों पर्वों में श्रद्धालुओं व अकीदतमंदों की भीड़ जुटने एवं धूमधाम से अपने-अपने […]

विज्ञापन

दरभंगा : शिव उपासना के महापर्व के रूप में ख्यात सावन मास की आखिरी सोमवारी को लेकर जहां एक तरफ श्रद्धालुओं का उत्साह परवान चढ़ा है, वहीं बकरीद पर्व को लेकर मुसलमान अकीदतमंदों में भी गजब का उत्साह नजर आ रहा है. दोनों पर्वों में श्रद्धालुओं व अकीदतमंदों की भीड़ जुटने एवं धूमधाम से अपने-अपने त्योहार मनाने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम तथा एसएसपी बाबू राम ने विधि-व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किया है. चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है. एसएसपी नजर बनाये हुए हैं. भ्रमणशील जत्था को भी तत्पर रहने को कहा गया है. पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन