पहली बौछार में शहर जलमग्न मोहल्लों की स्थिति नारकीय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2019 1:30 AM
दरभंगा : प्रंचड पड़ रही गर्मी से रविवार की आधी रात बाद से हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. तापमान का ग्राफ गिरने से चैन की सांस ली, लेकिन सड़कों पर जलजमाव से परेशानी बढ़ गयी है. शहर की जलनिकासी की व्यवस्था की इस पहली […]
दरभंगा : प्रंचड पड़ रही गर्मी से रविवार की आधी रात बाद से हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. तापमान का ग्राफ गिरने से चैन की सांस ली, लेकिन सड़कों पर जलजमाव से परेशानी बढ़ गयी है. शहर की जलनिकासी की व्यवस्था की इस पहली बौछार ने ही पोल खोल दी. उल्लेखनीय है कि शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










