दो दिनों के बाद बढ़ेगी मॉनसून की सक्रियता

Updated at : 03 Jul 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों के बाद बढ़ेगी मॉनसून की सक्रियता

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से सात जुलाई तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उतर बिहार के जिलों के आसमान में मानसूनी बादल छाये रह सकते हैं. अगले दो-तीन दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा […]

विज्ञापन

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से सात जुलाई तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उतर बिहार के जिलों के आसमान में मानसूनी बादल छाये रह सकते हैं. अगले दो-तीन दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है.

उसके बाद मानसून की सक्रियता में वृद्धि होने की संभावना है. इसके प्रभाव से तराई तथा मैदानी भागों के जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना बन रही है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. इस अवधि में औसतन आठ से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन