पिकअप से आमने-सामने की टक्कर में मधुबनी के कार सवार युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 2:27 AM
कमतौल : डीकेबीएम एसएच 75 पथ में सिरहुल्ली-गोपालपुर के बीच शुक्रवार की देर रात मारुति कार एवं पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक कार सवार की मौत हो गयी. वहीं चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना देर रात करीब दस बजे होने एवं दुर्घटना के बाद पिकअप के फरार होने की […]
कमतौल : डीकेबीएम एसएच 75 पथ में सिरहुल्ली-गोपालपुर के बीच शुक्रवार की देर रात मारुति कार एवं पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक कार सवार की मौत हो गयी. वहीं चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना देर रात करीब दस बजे होने एवं दुर्घटना के बाद पिकअप के फरार होने की बात कही गयी है. वहीं जख्मियों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाने की सूचना है. शनिवार को पुलिस घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










