पीएम के कार्य व योजनाओं को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन
Updated at : 13 Jun 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यकर्ता आभार सम्मेलन मोदी की आंधी में कई दल हो गये धराशायी, राजद टूटने के कगार पर सांसद ने कहा, क्षेत्र की प्रगति के लिए सड़क से संसद तक रहेंगे तत्पर दरभंगा : लोकसभा में करारी हार के बाद राजद की स्थिति ठीक नहीं है. राजद का हाल इतना बुरा हो गया है कि लालू […]
विज्ञापन
कार्यकर्ता आभार सम्मेलन
मोदी की आंधी में कई दल हो गये धराशायी, राजद टूटने के कगार पर
सांसद ने कहा, क्षेत्र की प्रगति के लिए सड़क से संसद तक रहेंगे तत्पर
दरभंगा : लोकसभा में करारी हार के बाद राजद की स्थिति ठीक नहीं है. राजद का हाल इतना बुरा हो गया है कि लालू के जन्मदिन पर कार्यकर्ता केक काटते हैं, परंतु तेजस्वी एवं तेज प्रताप को इसमें शामिल नहीं किया जाता है. राजद टूटने के कगार पर पहुंच चुका है. उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को एकमीघाट रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नाम की आंधी चल रही थी. इसमें कई दल धाराशायी हो गये. जनता की भावना को विपक्ष समझ नहीं सका. चुनाव के समय हर मंच से अबकी बार तीन सौ पार की बात करते थे, तो किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा था. उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह जीत किसी अन्य के नाम पर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मिली है. पीएम के कार्य व उनके कार्यकाल में हुए चहुंमुखी विकास को देखते हुए जनता ने समर्थन व वोट एनडीए को दिया.
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि जिस प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए ने दिल्ली पर कब्जा जमाया है, अगली बार होने वाले विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई से अधिक बहुमत से बिहार के सत्ता पर एनडीए काबिज होगी. उपमुख्यमंत्री श्री मोदी ने जल संकट-सुखार सेनिजात पाने व बाढ़ पूर्व तैयारी पर भी प्रकाश डाला.
जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्री मोदी के अलावा अन्य वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में मिली अपार सफलता के लिए धन्यवाद दिया. वहीं मौके पर सासंद गोपालजी ठाकुर ने कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जनादेश मतदाताओं ने दिया है वह उत्साहवर्द्धक है.
दरभंगा के विकास के लिए जो भी कुछ करना होगा, करेंगे. वे हमेशा इसके लिए सड़क से संसद तक तैयार रहेंगे. दीघा के विधायक व पार्टी के सदस्यता प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लक्ष्य के अनुरूप स्कूल, कॉलेज, विवि व चौक-चौराहों पर कैम्प लगाने के साथ ही घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनायें.
इस समारोह में दरभंगा के नविनर्वाचित सांसद गोपालजी ठाकुर तथा मधुबनी के सांसद अशोक यादव का अभिनंदन भी किया गया. वहीं जिला इकाई की ओर श्री मोदी का गरमजोशी के साथ अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद सुनील सिंह, अर्जुन सहनी, पूर्व एमएलसी मिश्रीलाल यादव, पूर्व एमएलए रामनिवास प्रसाद ने भी विचार रखे.
समारोह में जिला प्रभारी रामकुमार झा, राजेंद्र मंडल, जिला महामंत्री संजीव साह, शिवजी यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सुजीत मल्लिक, रामचंद्र प्रसाद, गणेश महथा, वीणा झा, डॉ मुरारी मोहन झा, विवेकानंद पासवान, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, राजेश रंजन, संतोष पासवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्भय शंकर भारद्वाज, मीना झा, धर्मशीला गुप्ता, मणिकांत मिश्र, तनवीर हसन, ज्योति कृष्ण झा, राजू तिवारी, लक्ष्मण झुनझुनवाला, संजीव गुप्ता, संजय राय, रूद्रेश रूद्रम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




