आसमान में छाये रहेंगे हल्के बादल, बूंदा बांदी की बन रही संभावना

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर द्वारा नौ जून तक के लिए जारी किये गये मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने […]
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर द्वारा नौ जून तक के लिए जारी किये गये मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है.
उत्तर बिहार में इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ तेज हवा, बुंदा-बांदी या हल्की वर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन आठ से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










