अग्निशामक यंत्र का प्रबंध करने को विभाग ने जारी किया नोटिस

Updated at : 27 Mar 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
अग्निशामक यंत्र का प्रबंध करने को विभाग ने जारी किया नोटिस

सरकारी-गैरसरकारी कार्यालयों के साथ प्रतिष्ठान व बड़े वाहनों में यंत्र लगाने का निर्देश बिरौल : अनुमंडल के महत्वपूर्ण स्थानों पर आग से बचाव के लिये फायर बिग्रेड विभाग ने अग्निशामक यंत्र लगाने के लिए संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया है. विभाग को सहयोग करने के साथ ही अपनी सम्पत्ति को सुरक्षित करने के लिए […]

विज्ञापन

सरकारी-गैरसरकारी कार्यालयों के साथ प्रतिष्ठान व बड़े वाहनों में यंत्र लगाने का निर्देश

बिरौल : अनुमंडल के महत्वपूर्ण स्थानों पर आग से बचाव के लिये फायर बिग्रेड विभाग ने अग्निशामक यंत्र लगाने के लिए संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया है. विभाग को सहयोग करने के साथ ही अपनी सम्पत्ति को सुरक्षित करने के लिए इस यंत्र को रखने की सलाह दी है.

इसके लिए विभागीय महानिदेशक बिहार पटना ने अपने पदाधिकारी को क्षेत्र का भ्रमण कर प्रतिष्ठानों का ऑडिट करने व उसके संचालक को आग से बचाव के लिये अग्निशामक यंत्र अपने प्रतिष्ठानों में लगाने के लिये जागरूक करने का निर्देश दिया गया है.

अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी बिन्दु बैठा ने बताया कि क्षेत्र में छोटे-बड़े सभी सरकारी व गैरसरकारी प्रतिष्ठानों, आवासीय भवन, बड़े वाहनों में इस यंत्र का होना अतिआवश्यक है. इससे स्वयं के साथ आस-पास में अगलगी की घटना होने पर तत्काल इस यंत्र का उपयोग किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन