होली के बाद काम पर लौटना हो रहा मुश्किल

दरभंगा : रंगों का त्योहार होली संपन्न होते ही वापस काम पर लौटने की परेशानी लोगों के सामने खड़ी हो गयी है. होली पर घर आये परदेसी पूतों के लिए वापस लौटना मुश्किल हो रहा है. लंबी दूरी की किसी भी ट्रेन में आरक्षण उपलब्ध नहीं है. रेलवे ने इस क्षेत्र के यात्रियों को भगवान […]
दरभंगा : रंगों का त्योहार होली संपन्न होते ही वापस काम पर लौटने की परेशानी लोगों के सामने खड़ी हो गयी है. होली पर घर आये परदेसी पूतों के लिए वापस लौटना मुश्किल हो रहा है. लंबी दूरी की किसी भी ट्रेन में आरक्षण उपलब्ध नहीं है. रेलवे ने इस क्षेत्र के यात्रियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है.
एक भी जरूरी स्पेशल ट्रेन अब तक नहीं दी है. लिहाजा यात्रियों के समक्ष तत्काल आरक्षण ही एक मात्र विकल्प बच गया है, जिसके लिए उनकी रतजगा शुरू हो गयी है. यात्रा से 48 घंटे पूर्व से ही कतार में खड़े रहना पड़ रहा है, बावजूद आरक्षण नहीं मिल रहा है. स्थिति की विकटता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में तो वेटिंग टिकट तक उपलब्ध नहीं है. नो रूम का बोर्ड लटक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










