दरभंगा : भारत-पाक क्रिकेट मैच देखने के दौरान पहुंचे अपराधी, दरवाजा खोलते ही स्कूल निदेशक के पुत्र पर चला दी गोली

Updated at : 24 Sep 2018 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा : भारत-पाक क्रिकेट मैच देखने के दौरान पहुंचे अपराधी, दरवाजा खोलते ही स्कूल निदेशक के पुत्र पर चला दी गोली

दरभंगा : शहर के एक निजी स्कूल के निदेशक के पुत्र पर अपराधियों ने रविवार की देर रात गोली चला दी. इस हादसे में स्कूल निदेशक का पुत्र बाल-बाल बच गया. बताया जाता है कि रविवार की देर रात घर का कॉल बेल बजने पर दरवाजा खोलने पर बाहर खड़े अपराधियों ने गोली चला दी. […]

विज्ञापन

दरभंगा : शहर के एक निजी स्कूल के निदेशक के पुत्र पर अपराधियों ने रविवार की देर रात गोली चला दी. इस हादसे में स्कूल निदेशक का पुत्र बाल-बाल बच गया. बताया जाता है कि रविवार की देर रात घर का कॉल बेल बजने पर दरवाजा खोलने पर बाहर खड़े अपराधियों ने गोली चला दी. गोली निदेशक के पुत्र को छूती हुई निकल गयी और वह बाल-बाल बच गया.

यह भी पढ़ें :पटना : शराब के नशे में बच्चों को स्कूल ले जा रहा ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस की सजगता से टला बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद के निदेशक शोएब खान के शीशो पश्चिमी गांव स्थित घर पर रविवार की देर रात अपराधियों ने फायरिंग की. घटना में निदेशक खान का 20 वर्षीय पुत्र शादाब खान बाल-बाल बच गया. गोली उसके कान को लगभग छूती हुई निकल गयी. जानकारी मिलने पर मब्बी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही मौके से बुलेट का एक खोखा भी बरामद किया.

यह भी पढ़ें :गया : प्रेम विवाह करने पर पंचायत ने वर पक्ष का बंद किया हुक्का-पानी, अब…

बताया जाता है कि शादाब भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा मैच देख रहा था. देर रात कॉल बेल बजने पर, वह गेट पर पहुंचा. गेट खोलने के क्रम में बाहर दो लोग नजर आये, जिनके हाथ में पिस्टल थी. यह देखते ही शादाब छिपने लगा. इसी बीच एक अपराधी ने गोली चला दी. गोली शादाब की कनपट्टी को स्पर्श करते हुए दीवाल पर जा लगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें :पटना : PMCH में मरीज के परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों को पीटा, हड़ताल पर गये जूनियर डॉक्टर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन