''दुल्हन हम ले जायेंगे'' का हठ करता रहा लड़का, जाने क्या है पूरा मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 7:42 PM
दरभंगा : जिले के लहेरियासराय थाने क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला में आज एक नजारा देखने को मिला. मोहल्ला के एक घर के बाहर फिल्मी स्टाइल में एक लड़का अपनी प्रेमिका दुल्हन का गौना कराने के लिए दिन में दो दर्जन महिला बराती के साथ पहुंच गया. दिन के उजाले में दुल्हन के घर के दरवाजे […]
दरभंगा : जिले के लहेरियासराय थाने क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला में आज एक नजारा देखने को मिला. मोहल्ला के एक घर के बाहर फिल्मी स्टाइल में एक लड़का अपनी प्रेमिका दुल्हन का गौना कराने के लिए दिन में दो दर्जन महिला बराती के साथ पहुंच गया. दिन के उजाले में दुल्हन के घर के दरवाजे से दुल्हन को साथ चलने की फरियाद लगाने लगा . हम से क्या गलती हुई .. हम तो आप के जमाई राजा थें, कह कर अपने सास से लड़की को साथ भेजने का बिनती भी किया.
दुल्हन के गेट पर खड़ा होकर लड़के के साथ करीब एक दर्जन उसके ग्रामीण महिला बरातियों ने भी परिवार के लोगों से फरियाद किया . लड़के के जोर-जोर से विनती करने के कारण दुल्हन के घर के आगे भिड़ भी जुट गयी. इसके बाद यह सूचना जब फैली तो सूचना मिलते ही मीडिया और पुलिस दोनों ही एक के बाद वहां पहुंच गयी. तत्काल लड़की के दरवाजे पर आवाज लगाने वाले लड़के सहित सभी महिला बरातियों को मना कर अपने साथ थाना ले आयी. इसके बाद संबंधित लड़की और उसके परिवार के लोगो को भी थाना बुलाया गया.
आरोप को लेकर जब लड़की से मीडिया ने पूछताछ की तो उसने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया . वहीं, लड़का ने पुलिस को कई ऑडियो क्लिप और फोटो ग्राफ्स भी दिखाया. जिसमें साथ की कई तस्वीर शामिल है. लड़का की माने तो उनका प्रेम प्रसंग गांव से शुरू हुआ और दोनों के परिवार वालों ने सगाई भी कराया. जिसके बाद मंदिर में शादी कर एक साथ रहने लगे. बाद में लड़की मायके आयी तो फिर उसे जाने नही दिया गया. दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं.
बहरहाल एक घंटे तक चले इस पूरी तमासा को लेकर पुलिस भी कनफ्यूज रही. पुलिस को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था. एसएसपी मनोज कुमार ने कहा की पुलिस मामले की जांच कर रही है. किसी के घर के आगे हल्ला करने का अधिकार किसी को नहीं है. ये दोनों ही मधुबनी जिला के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










