ओडीएफ घोषणा में भारी गड़बड़ी, जांच में खुली पोल

Published at :11 May 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
ओडीएफ घोषणा में भारी गड़बड़ी, जांच में खुली पोल

दरभंगा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा गठित जांच टीम में शामिल डीपीआरओ पंचायत सह बहादुरपुर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी शत्रुघ्न कामति एवं जिला को ऑर्डिनेटर मो. हसनैन के जांच प्रतिवेदन ने ओडीएफ की पोल खोल कर रख दी है, जबकि जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने प्रखंड के पंचायत को खुले में शौच से […]

विज्ञापन

दरभंगा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा गठित जांच टीम में शामिल डीपीआरओ पंचायत सह बहादुरपुर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी शत्रुघ्न कामति एवं जिला को ऑर्डिनेटर मो. हसनैन के जांच प्रतिवेदन ने ओडीएफ की पोल खोल कर रख दी है, जबकि जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने प्रखंड के पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति का प्रमाण पत्र उपलब्ध करा चुकी है. साथ ही लाभार्थियों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से राशि भी उपलब्ध करा दी है. इस संबंध में डीडीसी डॉ कारी प्रसाद महतो से लगातार संपर्क साधने के बावजूद जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी.

जांच कमेटी ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि कई पंचायत के वार्डों में शौचालय नजर नहीं आया, परंतु लाभार्थियों को भुगतान कर दिया गया. वहीं कई वार्डों में एक ही शौचालय दिखाकर कई लाभुकों को भुगतान कर दिया गया है. साथ ही दूसरे वार्ड के लाभुकों को ओडीएफ वाले वार्ड में दर्शाते हुए शौचालय का भुगतान गलत ढंग से कर दिया गया है.
जांच कमेटी ने इस अभियान की पोल खोलते हुए उदाहरण देते बताया कि बहादुरपुर प्रखंड के उघरा पंचायत वार्ड संख्या 12 के निवासी नवल किशोर झा के शौचालय की जांच की गई. इसमें पाया गया कि उनको प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है, परंतु स्थल पर शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है. इसी वार्ड के वार्ड सदस्य कबूतरी देवी का शौचालय अर्द्धनिर्मित है, बावजूद भुगतान किया गया है.
शशि प्रभा देवी व मुकेश झा का भुगतान एक ही शौचालय पर किया गया है. वहीं निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उदन झा को बिना शौचालय निर्माण किए भुगतान कर दिया गया है, जबकि वार्ड 10 की सदस्य देवकी देवी का भुगतान गलत ढंग से ओडीएफ वार्ड संख्या नौ में दिखाकर किया गया है. इस संबंध में डीएम डॉ सिंह ने डीडीसी डॉ महतो से स्पष्टीकरण पूछा है.
बिना शौचालय निर्माण कर दिया गया भुगतान
एक शौचालय को दिखा लाभुकों को दे दी राशि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन