बाइक सवारों को हेलमेट की आदत डालनी होगी

Published at :11 May 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवारों को हेलमेट की आदत डालनी होगी

दरभंगा : योगदान के बाद ही एसएसपी मनोज कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि बाइक सवारों को हेलमेट की आदत डालनी होगी. हेलमेट पहनने के लिये एसएसपी ने दो दिनों का समय दिया था. इसके लिये एसएसपी के आदेश पर स्पेशल टीम विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट पहनने की […]

विज्ञापन

दरभंगा : योगदान के बाद ही एसएसपी मनोज कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि बाइक सवारों को हेलमेट की आदत डालनी होगी. हेलमेट पहनने के लिये एसएसपी ने दो दिनों का समय दिया था. इसके लिये एसएसपी के आदेश पर स्पेशल टीम विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी थी. इसके बाद बाइक सवार को एक मौका और दिया गया.

विवि थाना के समीप वाहन चेकिंग में बिना हेलमेट के पकड़े गये बाइक सवारों को हेलमेट लाओं और बाइक ले जाओं की बात कहकर छोड़ा गया. एसएसपी के इस अभियान का असर भी पड़ा. 40 फीसदी लोग हेलमेट पहनना शुरु कर दिया. लेकिन बांकी के लोग एसएसपी के चेतावनी को नजर अंदाज कर दिया. इसको लेकर एसएसपी आज खुद वाहन चेकिंग अभियान का कमान थामा. एसएसपी एकमी मोड़ पर बहादुरपुर थाना पुलिस के साथ स्वयं वाहन चेकिंग का कमान थामा.
बिना हेलमेट के बाइक सवारों से कुछ ही देर में करीब आठ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया. इधर लहेरियासराय थानाअध्यक्ष आरके शर्मा ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एसएसपी के कड़े आदेश के कारण आज वे कड़ाई से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. बिना हेलमेट के कोई भी निकला वे बख्शे नहीं गये. जानकारी के अनुसार चेकिंग अभियान में प्रखंड प्रमुख आलोक झा, जिला परिषद अध्यक्ष के पति राम लखन पासवान, जिला परिषद सदस्य माधव कुमार, सिपाही सुरेन्द्र कुमार व गगन कुमार के अलावा कई पत्रकारों को भी बिना हेलमेट के बाइक चलाने को लेकर जुर्माना भरना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन