बिहार : दरभंगा में घर से गायब 11 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में केवटी थाना क्षेत्र के रजौखर तालाब के भिंडा से सोमवार की सुबह ग्यारह वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी है. शव मिलने की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. आशंका है कि मृतक की […]
दरभंगा : बिहार के दरभंगा में केवटी थाना क्षेत्र के रजौखर तालाब के भिंडा से सोमवार की सुबह ग्यारह वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी है. शव मिलने की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. आशंका है कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गयी है. मृतक की पहचान स्थानीय कमलाकांत मिश्र के इकलौते पुत्र गौड़ी शंकर मिश्र के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि मृतक राजकीय मध्य विधालय कन्या (केवटी) में कक्षा पांच का छात्र था. रविवार करीब तीन बजे से ही घर से गायब था. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, की सोमवार उसका शव बरामद हुआ. ग्यारह वर्षीय बच्चे का शव बरामद होने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. मां ममता मिश्रा और सभी बहनों का करुण क्रंदन लोगों का दिल दहला रहा है.
थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया है कि मृतक का जिंस पैंट और शर्ट समीप ही पड़ा हुआ था. कच्छे में मल पाया गया है. हत्या की आशंका है, वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आ सकेगी. परिजनों की मानें तो घटना चाहे जैसे भी घटित हुई हो, लेकिन गौड़ी शंकर मिश्रा की मौत से घर का चिराग बुझ गया. कमलाकांत मिश्रा और ममता मिश्रा की दुनिया ही उजड़ गई है. बताया जाता है कि पांच पुत्रियों के बाद एक पुत्र हुआ था. परंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था. भगवान ने उसे भी छिन लिया.
घटना के बाद से ही मां व बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. बहन रो-रो कर पुकार रही थी कि अरे भइवा रे, बहनिया के टुअर बनेलही रे भईवा. वहीं मां कैसे रहवो रे बेटवा की चीत्कार से आने वाले सभी के आंख में आंसू छलक जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




