संतोष झा व मुकेश पाठक सहित सभी 10 को उम्रकैद

दरभंगा : बहेड़ी दोहरे इंजीनियर हत्याकांड में कोर्ट ने संतोष झा व मुकेश पाठक सहित सभी दस दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है. सभी दोषियों को मिली सजा साथ-साथ चलेगी. सजा की बिंदु पर सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रुपेश देव की कोर्ट […]
दरभंगा : बहेड़ी दोहरे इंजीनियर हत्याकांड में कोर्ट ने संतोष झा व मुकेश पाठक सहित सभी दस दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है. सभी दोषियों को मिली सजा साथ-साथ चलेगी. सजा की बिंदु पर सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रुपेश देव की कोर्ट ने बुधवार को यह फैसला सुनाया. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने घटना को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर कहते हुए कहा कि यह समाज के प्रति अपराध है. उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कौशर इमाम हाशमी व प्रकाश स्वरूप सिंह ने दोषियों को कम सजा की मांग की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. 86 पन्नों के निर्णय में अदालत ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




