इंजीनियर हत्याकांड में दस आरोपितों को दोषी करार देनेवाले जज के घर तोड़फोड़

Published at :06 Mar 2018 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियर हत्याकांड में दस आरोपितों को दोषी करार देनेवाले जज के घर तोड़फोड़

दरभंगा : बहेड़ी इंजीनियर हत्याकांड मामले की सुनवाई करनेवाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रुपेश देव के अधिकारी कॉलोनी स्थित आवास में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. श्री देव होली की छुट्टी में अपने घर गये थे. सोमवार को जब वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर के भीतर सामान […]

विज्ञापन

दरभंगा : बहेड़ी इंजीनियर हत्याकांड मामले की सुनवाई करनेवाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रुपेश देव के अधिकारी कॉलोनी स्थित आवास में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. श्री देव होली की छुट्टी में अपने घर गये थे. सोमवार को जब वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर के भीतर सामान बिखरे पड़े थे. सूत्रों की मानें, तो घर में तोड़फोड़ की गयी है. तोड़फोड़

बहेड़ी इंजीनियर्स हत्याकांड
करने वालों की मंशा क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. हालांकि, प्रशासन इसे अभियंता हत्याकांड से भी जोड़ कर देख रहा है. उधर, पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक महकमा सकते में है.
बता दें कि सात मार्च को मामले में श्री देव की अदालत सजा सुनाने की तिथि तय कर रखी है. इसके मद्देनजर लहेरियासराय में कानून-व्यवस्था को लेकर रैफ के जवानों ने सोमवार को फ्लैग मार्च भी किया.
मालूम हो कि इंजीनियर हत्याकांड में संतोष झा व मुकेश पाठक सहित 10 आरोपितों को श्री देव की कोर्ट ने 26 फरवरी को दोषी करार दिया था. मामले में सात मार्च को सजा सुनायी जायेगी. सभी आरोपित दरभंगा जेल में बंद हैं. इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं. इसी के तहत सोमवार को फ्लैग मार्च भी निकाला गया.
क्या है मामला
26 दिसंबर 2015 को एसएच-88 का निर्माण कर रही बीएससी व सी एंड सी कंपनी के दो इंजीनियरों मुकेश कुमार व ब्रजेश कुमार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एके-47 से भून दिया था. कोर्ट ने मामले के 10 आरोपितों को भारतीय दंड संहिता एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में दोषी पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन