संतोष झा और मुकेश पाठक सहित दस दोषी

दरभंगा : चर्चित दोहरा इंजीनियर हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रूपेश देव की अदालत ने सोमवार को अपना निर्णय सुना दिया. अदालत ने मामले के दस आरोपितों को भारतीय दंड संहिता एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में दोषी पाया है. इन सभी को आगामी सात मार्च को सजा सुनायी जायेगी. वहीं […]
दरभंगा : चर्चित दोहरा इंजीनियर हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रूपेश देव की अदालत ने सोमवार को अपना निर्णय सुना दिया. अदालत ने मामले के दस आरोपितों को भारतीय दंड संहिता एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में दोषी पाया है. इन सभी को आगामी सात मार्च को सजा सुनायी जायेगी. वहीं इस मामले में चार अन्य आरोपितों को रिहा करने का आदेश दिया है. अदालत ने आरोपित विकास झा, निकेश दूबे, मुकेश पाठक एवं अभिषेक कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 386/ 109, 387/109 व 120(बी) के तहत तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27(2) में दोषी पाया है.
वहीं संतोष झा को भादवि की धारा 302/109, 387/109, 120 (बी) में गुनहगार पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




