गर्भस्थ शिशु के विकास में मिलती है स्टेमसेल से मदद : डॉ सुनीता

Published at :24 Feb 2018 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भस्थ शिशु के विकास में मिलती है  स्टेमसेल से मदद : डॉ सुनीता

दरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापना दिवस पर शुक्रवार को अमेरिका से आयी चिकित्सक डॉ सुनीता शरण ने वैज्ञानिक सत्र में शरीर के अंदर स्टेम सेल के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि मां के अंदर गर्भ में पल रहे नवजात स्टेम सेल की मदद से विकास करता है. उस सेल के […]

विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापना दिवस पर शुक्रवार को अमेरिका से आयी चिकित्सक डॉ सुनीता शरण ने वैज्ञानिक सत्र में शरीर के अंदर स्टेम सेल के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि मां के अंदर गर्भ में पल रहे नवजात स्टेम सेल की मदद से विकास करता है. उस सेल के हिस्से को सुरक्षित रखने की आवश्यता होती है. बच्चे के बीमार होने पर उस सेल की मदद ली जाती है. इससे बच्चे की कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है. बच्चों में होने वाली आंख की कई बीमारियां, डायबीटीज आदि को ठीक किया जा सकता है. उस स्टेम सेल को संग्रह करने की आवश्यकता होती है, जिस आधार पर उस बच्चे का उपचार किया जा सके. उन्होंने हर मेडिकल कॉलेज में स्टेम सेल बैंक की जरूरत पर बल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन